शेयर मंथन में खोजें

News

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा को अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को रोफ्लुमिलास्ट (Roflumilast) टैबलेट के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को इस दवा की बिक्री और उत्पादन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

फैबइंडिया ने टाटा समूह की पूर्व कार्यकारी राजेश्वरी श्रीनिवासन को सीईओ नियुक्त किया

फैबइंडिया (Fabindia) ने राजेश्वरी श्रीनिवासन को अप्रैल 2023 से अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। श्रीनिवासन विनय सिंह की जगह लेंगी, जिन्होंने सात साल तक एमडी और सीईओ के रूप में कंपनी का नेतृत्व किया है।

इनवेस्को ने Zee Entertainment में 5.11% की हिस्सेदारी 1,004 करोड़ रुपये में बेची

इनवेस्को ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) में अपनी पूरी 5.11% हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिए 1,004 करोड़ रुपये में बेच दी। सेगंती इंडिया मॉरीशस (Segantii India Mauritius), मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई (Morgan Stanley Asia Singapore Pte) और गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर पीटीई ओडीआई (Goldman Sachs Singapore Pte ODI) शेयरों के खरीदारों में शामिल थे। बीएसई पर आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी एस्ट्राडिओल ट्रांसडर्मल सिस्टम यानी Estradiol Transdermal System के लिए मिली है।

चौथी तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़ा

टाटा कॉफी का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़कर 48.80 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी का मुनाफा 40.78 करोड़ रुपए रहा था।

वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स से अशोक लेलैंड को मिला 1560 ट्रकों का ऑर्डर

व्यावसायिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने सोमवार को एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी को 1560 ट्रकों के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर लॉजिस्टिक कंपनी वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स लिमिटेड से मिली है।

Page 241 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!