शेयर मंथन में खोजें

News

टीवीएस ने फिलीपींस में रेसिंग बाइक TVS NTORQ 125 को उतारा

दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस (TVS) मोटर ने सोमवार को ऐलान किया कि TVS NTORQ 125 को बाजार में उतारा है। कंपनी ने फिलिपींस में चल रहे मकीना ऑटो शो में इस रेस संस्करण TVS NTORQ 125 को बाजार में उतारा है।

डिजिटल दरवाजे के जरिए यूज्ड गाड़ियों के कारोबार को भुनाने के लिए उतरी अशोक लेलैंड

हिंदुजा ग्रुप की फ्लैगशिप ऑटोमोबाइल कंपनी अशोक लेलैंड ने ई-मार्केटप्लेस को बाजार में उतारा है। कंपनी ने 'Re-AL' नाम से ई-मार्केटप्लेस को बाजार में उतारा है। कंपनी इस पोर्टल का इस्तेमाल यूज्ड कमर्शियल गाड़ियों के लिए करेगी।

2022-23 में देशभर में बिजली की खपत 9.5 फीसदी बढ़ी

वित्त वर्ष 2023 में ऊर्जा की खपत में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 के दौरान 1503 बिलियन इकाई बिजली की खपत देखने को मिली है। ऊर्जा
की खपत में वृद्धि के पीछे आर्थिक गतिविधियों में तेजी बड़ी वजह रही है।

एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा

एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही में मुनाफे में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 10055 करोड़ रुपए से बढ़कर 12047 करोड़ रुपए हो गई है। बैंक के शुद्ध ब्याज आय यानी एनआईआई (NII) में 23.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।

टाटा मोटर्स का मई से पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई से करेगी। कंपनी इनपुट कॉस्ट यानी लागत खर्च में बढ़ोतरी के दबाव को
कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

तिमाही आधार पर इन्फोसिस का मुनाफा 7 फीसदी घटा

आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस का चौथी तिमाही में मुनाफे में 7% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 6586 करोड़ रुपए से घटकर 6130 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। कंपनी की आय में 2.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

More Articles ...

Page 242 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!