शेयर मंथन में खोजें

News

लगातार तीसरे महीने गिरा देश का निर्यात, आयात-निर्यात में 8% से ज्यादा की नरमी

भारत का वस्तु निर्यात फरवरी माह में 8.8% घटकर 33.88 अरब डॉलर हो गया है। एक साल पहले की तुलना में इसी अवधि में आयात 8.2% गिरकर 51.31 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार (15 मार्च) को यह आँकड़े जारी किए। फरवरी में व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा, जो जनवरी के 16.56 अरब डॉलर से अधिक है।

बीमा कारोबार में उतरने की तैयारी में बंधन बैंक, 5% से ज्यादा टूटा शेयर

निजी क्षेत्र के प्रमुख बंधन बैंक (Bandhan Bank) बीमा कारोबार में उतरने की तैयारी कर रहा है। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो बैंक पहले सामान्य बीमा के माध्यम से और फिर जीवन बीमा के माध्यम से बीमा व्यवसाय में प्रवेश करने की योजना पर काम कर रहा है।

फरवरी में थोक महँगाई दर घटकर 3.85% हुई, जनवरी 2021 के बाद सबसे कम

देश में फरवरी 2023 के महीने में थोक महँगाई दर लगातार नौवें महीने घटकर 3.85% पर आ गयी। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति दर इस साल जनवरी में 4.73% और फरवरी 2022 में 13.43% थी। जनवरी 2021 के बाद यह सबसे कम है, तब थोक मुद्रास्फीति 4.73% थी।

सीडीएमओ और एपीआई कारोबार में उतरेगी ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया

प्रिसिजन स्टील ट्यूब्स और इंडस्ट्रियल चेन का उत्पादन करने वाली कंपनी ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया सीडीएमओ यानी कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) कारोबार में उतरेगी। कंपनी की कारोबार पोर्टफोलियो के डायवर्सिफाई करने की योजना है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के राइट्स इश्यू को सेबी से मंजूरी

पीएनबी (PNB) हाउसिंग फाइनेंस को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर यानी सेबी से राइट्स इश्यू के लिए मंजूरी मिल गई है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को सेबी से 2500 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए मंजूरी मिली है।

खुदरा महँगाई दर फरवरी में 6.44% हुई, रिजर्व बैंक की सहनसीमा स्तर से अब भी ज्यादा

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा सोमवार (13 मार्च) को जारी आँकड़ों के अनुसार, फरवरी में भारत का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) या खुदरा मुद्रास्फीति कम होकर 6.44% हो गई। यह लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सहिष्णुता स्तर से ऊपर रही।

More Articles ...

Page 255 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!