शेयर मंथन में खोजें

News

तीसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा के मुनाफे में 19 फीसदी की गिरावट

 दवा कंपनी अरविंदो फार्मा ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 19 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल 604 करोड़ रुपये के मुकाबले 491 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

लगातार दो तिमाही घाटे के बाद मुनाफे में लौटी एचपीसीएल

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी (OMC) एचपीसीएल (HPCL) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कंपनी लगातार दो तिमाही से घाटे में रहने के बाद मौजूदा तिमाही में कंपनी मुनाफे में लौटी है।

आरबीआई का रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी का ऐलान

 भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने तीन दिनों के एमपीसी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट अब 6.25% से बढ़कर 6.5% हो गया है।

तीसरी तिमाही में सिंफनी की आय 35.12 फीसदी बढ़ी

एयर कूलर और अप्लायंस बनाने वाली कंपनी सिंफनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गया है।

दो दिनों की गिरावट के बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 378, निफ्टी 150 अंक चढ़ कर बंद

 अमेरिकी बाजार में तीन दिनों से चली आ रही गिरावट थम गई है। डाओ जोंस में 265 अंकों की तेजी रही तो वहीं नैस्डेक में 2% का उछाल रहा। निचले स्तरों से डाओ जोंस में 525 अंकों का सुधार देखा गया। भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सकारात्मक कारोबार देखने को मिला। फेड चेयरमैन जेरोम के भाषण के बाद बाजार में तेजी बनी। फेड चेयरमैन ने कहा कि डिसइनफ्लेशन शुरू हो गया है पर नियंत्रण में लाने में समय लगेगा। यूरोप में मिला-जुला कारोबार देखा गया। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की शानदार शुरुआत हुई।

तीसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स कुबोटा का मुनाफा 186 करोड़ रुपये दर्ज

फार्म और कंस्ट्रक्शन से जुड़े उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 186 करोड़ रुपये आया है। पिछले साल समान अवधि में मुनाफा 202 करोड़ रुपये था। वहीं स्टैंडअलोन आय 1958 करोड़ रुपये से बढ़कर 2264 करोड़ रुपये हो गया है।

More Articles ...

Page 268 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!