शेयर मंथन में खोजें

News

एचपीपीएल, एसपीपीएल का अधिग्रहण करेगी जेके पेपर

पेपर ऐंड पैकेजिंग बोर्ड कंपनी जेके पेपर बोर्ड ने दो कंपनियों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। कंपनी दो कंपनियों के अधिग्रहण पर 578 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी Horizon Packs Private Ltd (HPPL) यानी हॉरिजन पैक्स प्राइवेट लिमिटेड और Securipax Packaging Private Ltd (SPPL) यानी सिक्योरिपैक्स पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड का चरणबद्ध तरीके से अधिग्रहण करेगी।

रेडलर के साथ जेवी (JV) का गठन करेगी स्टील स्ट्रिप व्हील

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप व्हील संयुक्त उपक्रम यानी ज्वाइंट वेंचर (JV) का गठन करेगी। कंपनी यह संयुक्त उपक्रम इजरायल की कंपनी रेडलर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाएगी।

32 फीसदी प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ केंस टेक्नोलॉजी

केंस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) ने शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत की। कंपनी का इश्यू प्राइस 587 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 775 रुपये प्रति शेयर वही एनएसई (NSE) पर शेयर 778 प्रति शेयर पर सूचीबद्ध (लिस्ट) हुआ।

ग्लेनमार्क फार्मा का कैंसर की दवा के लिए फाइजर के साथ निपटारा

ग्लेनमार्क फार्मा ने दवा कंपनी फाइजर के साथ निपटारा को लेकर करार किया है। कंपनी ने Axitinib टैबलेट के लिए निपटारा किया है। Axitinib टैबलेट के 1 एमजी और 5 एमजी क्षमता वाले दवा के लिए निपटारा किया है। कैंसर के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है।

सिंगापुर सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा के लिए मंजूरी

 स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड के सिंगापुर सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी की सब्सिडियरी को जेनरिक पोटैशियम क्लोराइड ओरल सॉल्यूशन के लिए मंजूरी मिली है।

नाइट्रिक एसिड की आपूर्ति के लिए दीपक फर्टिलाइजर और आरती इंडस्ट्रीज के बीच करार

केमिकल सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां आरती इंडस्ट्रीज और दीपक फर्टिलाइजर ने लंबी अवधि के करार का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 20 साल की अवधि के लिए किया है। दोनों कंपनियों ने बाइडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर किया है।

More Articles ...

Page 277 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख