शेयर मंथन में खोजें

News

पीरामल फार्मा को सेबी से आईपीओ (IPO) के लिए मंजूरी

पीरामल फार्मा को आईपीओ (IPO) यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी को यह मंजूरी मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से मिली है। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी का शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकेगा।

इन्फोसिस दूसरी तिमाही नतीजे : पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ा मुनाफा

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इनफोसिस ने गुरुवार (13 अक्टूबर) को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसके कन्सोलिडेटेड आय में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23.4% का इजाफा हुआ है। कंपनी की आय 23.4% बढ़कर 36,538 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान उसका शुद्ध मुनाफा भी 11% बढ़ गया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 16.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) देने की भी घोषणा की है।

कैबिनेट से सरकारी तेल कंपनियों को नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी तेल कंपनियों को राहत देने के फैसले को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

आईएमएफ (IMF) ने भारत की विकास दर (GDP growth) का अनुमान घटा कर 6.8% किया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष या इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने चालू वित्त-वर्ष में भारत की विकास दर (GDP growth) का अनुमान घटा कर 6.8% कर दिया है।

दूसरी तिमाही में विप्रो के मुनाफे में 9.3 फीसदी की गिरावट

आईटी सर्विस की दिग्गज कंपनी विप्रो के मुनाफे में 9.3 फीसदी की गिरावट आयी है। दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट की वजह कर्मचारियों के खर्च के अलावा अमेरिकी कारोबार से कमाई में गिरावट रही।

दूसरी तिमाही में एचसीएल (HCL) का मुनाफा 7 फीसदी से बढ़ा

आईटी सर्विसेज कंपनी एचसीएल (HCL) टेक्नोलॉजीज का दूसरी तिमाही में मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 7 फीसदी से बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 7 फीसदी बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

More Articles ...

Page 298 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!