शेयर मंथन में खोजें

News

टाटा मोटर्स और फोर्ड्स इंडिया का साणंद इकाई का अधिग्रहण के लिए गुजरात सरकार के साथ करार

टाटा मोटर्स ने फोर्ड्स इंडिया के साथ अधिग्रहण के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता पत्र कंपनी की सब्सिडियरी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड यानी टीपीईएमएल (TPEML) ने की है। यह करार गुजरात सरकार के साथ किया गया है जिसमें फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (FIPL) के साणंद मैन्युफैक्चरिंग इकाई का अधिग्रहण किया जाना है।

लोन के लिए कारट्रेड टेक का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ करार

कारट्रेड टेक ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार यूज्ड कार के लिए लोन ऑफर करने के लिए किया है। आपको बता दें कि कारट्रेड टेक एक मल्टीचैनल ऑटोमोबाइल प्लैटफॉर्म है जहां पर गाड़ी खरीदी औऱ बेची जाती है।

यूएसएफडीए से स्ट्राइड्स फार्मा को आईबुप्रोफेन दवा के लिए मंजूरी

स्ट्राइड्स फार्मा को यूएसएफडीए (USFDA) यानी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से जेनरिक आईबुप्रोफेन (Ibuprofen) दवा के लिए मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि आईबुप्रोफेन दर्द दूर करने की एक दवा है। कंपनी को यह मंजूरी उसके सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल पीटीई को मिली है।

एमएंडएम का XUV 300 का इलेक्ट्रिक संस्करण बाजार में उतारने की तैयारी

एमएंडएम यानी महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी (XUV) 300 का पूरी तरह बिजली से चलने वाला मॉडल बाजार में उतारने की योजना है। कंपनी 2023 की पहली तिमाही में एक्सयूवी (XUV) 300 का पूरी तरह इलेक्ट्रिक संस्करण बाजार में उतारेगी।

4G सर्विस के लिए जियो और भारती एयरटेल को 3,683 करोड़ रुपए का आवंटन

सरकार ने 4जी (4G) सर्विस के लिए जियो और भारती एयरटेल को 3,683 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। सरकार ने यह रकम इन दोनों कंपनियों को वैसे गांवों में 4G सेवाएं विकसित करने के लिए आवंटित की है जो अभी भी इन सेवाओं से वंचित हैं। 4G सर्विस से जुड़ा यह काम एस्पाइरेशनल जिलों में किया जाएगा।

बैटरी स्वैपिंग इंफ्रा के लिए बाउंस इनफिनिटी का बीपीसीएल के साथ करार

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी बाउंस इनफिनिटी (Bounce Infinity) ने बीपीसीएल यानी (BPCL) के साथ बैटरी स्वैपिंग इंफ्रा के लिए करार किया है। इस करार के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी बीपीसीएल के फ्यूल स्टेशन पर बैटरी स्वैपिंग इंफ्रा विकसित किया जाएगा।

More Articles ...

Page 324 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख