शेयर मंथन में खोजें

पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने क्यों घटाया आईटीसी (ITC) में निवेश

पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड (PPFAS Mutual Fund) के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (सीआईओ) राजीव ठक्‍कर ने निवेशकों और वितरकों एवं सलाहकारों के नाम जारी एक वक्तव्य में बताया है कि हाल में उन्होंने आईटीसी (ITC) के कुछ शेयर बेच कर पोर्टफोलिओ में इसका हिस्सा घटाया है।

अपने इस कदम का तर्क सामने रखते हुए ठक्कर कहते हैं कि हम आईटीसीमें खरीदार थे और इसका बड़ा हिस्सा 140 रूपये से 210 रुपये के बीच की कीमतों पर खरीदा गया था। उनके मुताबिक यह शेयर अभी भी उचित मूल्यांकन पर है, पर निचले स्तरों से शेयर भाव दोगुना होने के कारण इसका आकर्षण स्पष्ट रूप से थोड़ा कम हुआ है।
आगे वे बताते हैं कि उनके फंड पोर्टफोलिओ में इस शेयर की हिस्सेदारी (वेटेज) 10% की सीमा को पार कर जाने की स्थिति में आ गयी थी। जब किसी शेयर की कीमत बढ़ने के कारण उसमें निवेश 10% की सीमा से ऊपर चला जाये तो इसे निष्क्रिय उल्लंघन कहा जाता है और फंड मैनेजर के पास पोर्टफोलिओ में उसकी हिस्सेदारी को 10% से नीचे लाने के लिए लगभग एक महीने का समय होता है।
ठक्कर कहते हैं, 'समझदारी इसी में है कि किसी एक शेयर में बहुत बड़ा निवेश नहीं रखा जाये। इस पृष्ठभूमि में हमने आईटीसी के कुछ शेयर बेच दिये हैं और पोर्टफोलिओ में उसकी हिस्सेदारी को कम किया है।' (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख