शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार शानदार तेजी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से शानदार संकेत देखने को मिले। महंगाई में लगातार गिरावट आने से अमेरिकी बाजार में बड़ा उछाल देखा गया।

गिफ्ट निफ्टी सुस्त, अमेरिका समेत सभी वैश्विक बाजारों में हरियाली, Sensex-Nifty में भी बढ़त के आसार

भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के त्योहारी अवकाश के बाद बुधवार (15 नवंबर) को खुल रहे बाजारों में तेजी देखने को मिल सकती है। हालाँकि गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 8.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.04% की नरमी के साथ 19,740 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। मगर अमेरिका समेत तमाम वैश्विक बाजारों में धमाकेदार तेजी देखने को मिल रही है।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी, Sensex-Nifty में भी बढ़त के साथ कारोबार होने के आसार

भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के बाद सोमवार (13 नवंबर) को खुल रहे बाजारों में तेजी देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 14 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.07% की बढ़त के साथ 19,554.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

संवत 2080 का शुभारंभ : मुहुर्त कारोबार में सेंसेक्स 355 और निफ्टी 98 अंक चढ़े

भारतीय शेयर बाजार में नये संवत का आरंभ अच्छा रहा और मुहुर्त कारोबार में बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती दिखी। दीपावली की शुभ संध्या में शेयर बाजार मुहुर्त कारोबार के लिए एक घंटे तक खुले रहे।

धनतेरस के दिन सेंसेक्स 72 अंक तो निफ्टी 30 अंक चढ़ कर बंद हुए

भारत में दीपावली के त्योहार की शुरुआत शुक्रवार (10 नवंबर) को धनतेरस से हो गयी है, लेकिन वैश्विक बाजारों में सुस्त कारोबार देखने को मिला। बाजार की गिरावट में फेड चेयरमैन के बयान की अहम भूमिका रही है।

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, Sensex-Nifty में भी नरमी रहने के आसार

भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के त्योहार की शुरुआत शुक्रवार (10 नवंबर) को नरमी के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 40.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.21% की सुस्ती के साथ 19,381.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में नरमी दिखायी दे रही है।

More Articles ...

Page 200 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख