शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (24 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.30 बजे के आसपास 65 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.37% की उछाल के साथ 17,704.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद

वैश्विक बाजारों से एक बार फिर सुस्त संकेत देखने को मिले। वैश्विक बाजारों की सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। डाओ जोंस की कमजोरी लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। डाओ जोंस पर 200 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ और आखिर में 110 अंक फिसलकर बंद हुआ।

आज मामूली तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (21 अप्रैल) को मामूली तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 04 अंकों की मामूली बढ़त नजर आ रही है और यह 0.02% की उछाल के साथ 17,669 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद

 वैश्विक बाजारों से एक बार फिर सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में सीमित दायरे में मिलाजुला कारोबार देखा गया। डाओ जोंस पर 150 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ और आखिर में 80 अंक फिसलकर बंद हुआ। नतीजों के दम पर नैस्डैक में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निचले स्तर से नैस्डैक 100 अंक सुधरकर सपाट बंद हुआ।

भारतीय बाजार में आज लौट सकती है तेजी, सिंगापुर निफ्टी में उछाल के साथ कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (20 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 40.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.23% की उछाल के साथ 17,694 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 159, निफ्टी 41 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया। डाओ जोंस निचले स्तर से करीब 200 अंक सुधरकर सपाट बंद हुआ।

More Articles ...

Page 248 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख