शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार तेजी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में सुस्त कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस पर 300 अंकों की रेंज में कारोबार हुआ और आखिर में डाओ 45 अंक फिसलकर बंद हुआ।

बढ़त के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में मामूली तेजी

भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार (22 नवंबर) को तेजी के साथ कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.00 बजे के आसपास 45.0 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.25% की हल्की तेजी के साथ 18,250.0 के स्तर पर मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। दो दिनों की सुस्ती के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में दोबारा उछाल देखने को मिला। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ 200 अंक ऊपर बंद हुआ।

भारतीय बाजार में गिरावट के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (21 नवंबर) को गिरावट के साथ कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 81.0 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.44% की हल्की गिरावट के साथ 18,266.5 के स्तर पर मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार में दूसरे दिन कमजोर देखी गई। डाओ पर 400 अंकों के दायरे में कारोबार देखा गया।

भारतीय बाजार में हरे निशान में सपाट कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्टी में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार (18 नवंबर) को भी बढ़त के साथ सपाट कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.25 बजे के आसपास 54.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.30% की हल्की बढ़त के साथ 18,429.5 के स्तर पर मंडरा रहा है।

More Articles ...

Page 281 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख