शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

आज भी लाल निशान में है गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty में गैप डाउन शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (08 नवंबर) को गैप डाउन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 51.00 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.21% के नुकसान के साथ 24,291.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

वर्तमान में कारोबारी दायरे में है बैंक-निफ्टी, 52600 का स्तर टूटने तक दिख सकती है दायरे के भीतर गतिविधि : श्रीकांत चौहान

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक दुनिया भर में विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में सकारात्मक धारणा के कारण बुधवार (06 नवंबर) को बाजार ने सभी महत्वपूर्ण स्तरों को पार कर लिया। ट्रम्प की जीत से अमेरिका में वायदा सौदों में तेजी आयी। इससे अन्य बाजारों में शॉर्ट कवरिंग हुई।

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, Sensex-Nifty में दिख सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक वायदा निप्टान के दिन गुरुवार (07 नवंंबर) को सतर्क कारोबार के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 11.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.05%की सुस्ती के साथ 24,475.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

अमेरिकी चुनाव के नतीजे देख खुशी से झूमे बाजार, फेड के फैसले पर नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (06 नवंबर) को अमेरिकी चुनाव के नतीजे डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में आने से भारतीय शेयर बाजार उत्साहित दिखा और दूसरे दिन भी मजबूत बढ़त देखने को मिली। 

पुलबैक रैली जारी रहने की संभावना, आ सकती है शॉर्ट-कवरिंग : श्रीकांत चौहान

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांकों में मंगलवार (05 नवंबर) को उल्लेखनीय तेजी देखी गयी। निफ्टी 218 अंक की बढ़त और सेंसेक्स 694 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांकों में उछाल आया, जिसमें धातु सूचकांक में 1.35% से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex-Nifty

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (06 नवंंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 0.50 अंकों की मामूली तेजी दिखायी दे रही है और ये बिना किसी अंतर के 24,297.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

More Articles ...

Page 63 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख