शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

उतार-चढ़ाव के बीच ऊपरी स्तरों पर स्थिर हो सकता है निफ्टी, अमेरिकी आँकड़ों का इंतजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (04 सितंबर) को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निफ्टी में गैप डाउन शुरुआत हुई। हालाँकि सूचकांक ने धीरे-धीरे वापसी की और ये 81 अंकों के हल्के नुकसान के साथ 25199 के स्तर पर बंद हुआ। 

बाजार का मौजूदा ढाँचा दिशाहीन, किसी भी तरफ ब्रेकआउट के इंतजार में हैं कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (03 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में सुस्त कारोबारी गतिविधि देखने को मिली थी। निफ्टी मात्र 01 अंक जोड़ कर, जबकि सेंसेक्स 4 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

भारतीय बाजार गिरावट के साथ कर सकते हैं कारोबार शुरू, Gift Nifty टूटा

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (04 सितंबर) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 69.50 अंकों का नुकसान दिखायी दे रहा है और ये 0.28% टूट कर 25,176.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा सकारात्मक, संकरे दायरे में रह सकता है बैंक निफ्टी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (02 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक ने 25333.65/82725.28 के स्तर पर नया उच्च स्तर बनाया। निफ्टी 43 अंक जोड़ कर, जबकि सेंसेक्स 194 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

Sensex-Nifty में आज हो सकता है सपाट कारोबार, गिफ्टी निफ्टी में मामूली बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (03 सितंबर) को सपाट कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 3.50 अंकों की मामूली तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.01% के अंतर के साथ 25,360.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में सकारात्मक गति जारी, स्तरों को देख कर सौदे लें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते (26-30 अगस्त) को बेंचमार्क सूचकांक ने 25268/82637 के स्तर पर नया उच्च स्तर बनाया। मजबूत ऊपर की चाल के बाद निफ्टी 1.66% जोड़ कर, जबकि सेंसेक्स 1280 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

More Articles ...

Page 88 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख