शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

Gift Nifty में बढ़त, भारतीय बाजार में तेजी के साथ हो सकती है कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (08 जून) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 59.00 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.25% की तेजी के साथ 23,316.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

पोर्टफोलियो बंटवारे पर रहेगी बाजार की नजर, जारी रह सकती है अस्‍थ‍िरता : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (07 जून) को निफ्टी ने सपाट शुरुआत की, मगर जल्‍द ही इसमें मजबूती आयी जो पूरे सत्र के दौरान बनी रही। ये 469 अंक (2.1%) की बढ़त के साथ दिन के उच्‍च स्‍तर 23290 के स्‍तर के करीब बंद हुआ।

NDA की सरकार बनने का रास्ता साफ, निफ्टी 469,सेंसेक्स 1617 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा। डाओ जोंस तीसरे दिन 80 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

उतार-चढ़ाव में इजाफा कर सकती है स्‍टार संरचना, बैंक निफ्टी में आ सकती है 50000 के स्‍तर तक उछाल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (06 जून) को बेंचमार्क सूचकांक में लगातार दूसरे दिन सकारात्‍मक गति जारी रहने के साथ ही निफ्टी 201 अंक और सेंसेक्‍स 692 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

हरे निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (07 जून) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 26.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.12% की तेजी के साथ 22,916.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

सहयोगी दलों के समर्थन और ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीद बढ़ने से लौटा निवेशकों का भरोसा : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (06 जून) को घरेलू शेयर बाजार अस्‍थ‍िरता के बावजूद बड़े दायरे में बने रहे और जैसे-जैसे निवशकों ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को स्‍वीकारना शुरू किया ये अंतत: लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी 201 अंकों (0.90%) की बढ़त के साथ 22821 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

More Articles ...

Page 123 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख