शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

बाजार में जारी रह सकती है तेजी की उड़ान, खरीदारी के स्तर देखें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (10 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 92 अंक और सेंसेक्स 355 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। मीडिया, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी क्षेत्रों में क्रमश: 1% की तेजी आयी, जबकि फार्मा स्टॉक में मुनाफावसूली रही।

Sensex-Nifty में सतर्क कारोबार के संकेत, वैश्विक बाजारों का रुख मिलाजुला, गिफ्ट निफ्टी टूटा

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (12 अप्रैल) को सुस्ती के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 52.50 अंकों की मामूली सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.23% के अंतर के साथ 22,662.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में तेजी की चाल रहेगी जारी, टेक्नोलॉजी सेक्टर पर रहेगा फोकस : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (10 अप्रैल) को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में सकारात्मक गति जारी रही और ये 92 अंक जोड़ कर दिन के उच्च स्तर के पास 22735 के स्तर पर बंद हुआ। 

निफ्टी, बैंक निफ्टी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, निफ्टी 111, सेंसेक्स 354 अंक चढ़ कर बंद

अमेरिकी बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। डाओ जोंस 300 अंकों के सुधार के साथ सपाट बंद हुए। वहीं नैस्डैक करीब 175 अंक सुधरकर 52 अंक ऊपर बंद हुआ।

ब्रेकआउट के ऊपर आयेगी और तेजी, स्तरों को समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (09 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक नये सर्वकालिक शिखर 22768/75124 को छूने में कामयाब रहे। हालाँकि, बीएफएसआई और आईटी स्टॉक में कमजोरी की वजह से दोनों सूचकांक ऊपरी स्तरों पर टिके नहीं रह पाये। 

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, Sensex-Nifty सुस्ती के साथ कर सकते हैं कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (10 अप्रैल) को सुस्ती के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 10.50 अंकों की मामूली सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.05% के अंतर के साथ 22,821.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

More Articles ...

Page 145 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख