शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

बाजार में जारी रह सकती है अस्थायी कमजोरी, तकनीकी पुलबैक संभव : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (11 मार्च) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आयी, जिससे निफ्टी 161 अंक और सेंसेक्स 617 अंक टूट कर बंद हुए।

बढ़त के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, Gift Nifty में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (12 मार्च) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 34 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.15% के अंतर के साथ 22,457.50 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

मुद्रास्फीति के आँकड़े जारी होने से पहले बाजार सतर्क, व्यापक बाजार पर रहेगा दबाव : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (11 मार्च) को निफ्टी मेंं सकारात्मक शुरुआत हुई थी, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों और मिडकैप और स्मॉलकैप रैली पर बाजार नियामक सेबी की चेतावनी के फलस्वरूप मुनाफावसूली देखने को मिली। 

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट, निफ्टी 161, सेंसेक्स 617 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। गुरुवार की रिकॉर्ड तेजी के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। 

चार्ट पर बनी हायर हाई और हायर लो की संरचना, बाजार में जारी रह सकता है ब्रेकआउट : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (04 से 07 मार्च) में बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रही। निफ्टी 0.5% की तेजी के साथ और सेंसेक्स 279 अंक जोड़ कर बंद हुए। क्षेत्रों में, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.10%  की उछाल आयी, जबकि मीडिया सूचकांक 3.6% तक टूट गया।   

Gift Nifty में गिरावट से भारतीय बाजार में आज भी सुस्त कारोबार के संकेत

लंबे सप्ताहांत के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (11 मार्च) को कारोबार की सुस्त शुरुआत के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 29.50 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.13% के अंतर के साथ 22,630.00 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

More Articles ...

Page 158 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख