शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, ल्युपिन, भारती इन्फ्राटेल और हीरो मोटोकॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, ल्युपिन, भारती इन्फ्राटेल और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं।

तिमाही नतीजे - जुबिलेंट फूडवर्क्स, गोदरेज कंज्यूमर, एबीबी, जीटीएल इन्फ्रा, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज और सन फार्मा एडवांस्ड
आईसीआईसीआई बैंक - एनपीए बढ़ने के कारण बैंक का मुनाफा जानकारों के अनुमान के अनुसार 50% घटा।
ऐक्सिस बैंक - बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले 28,260 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
इलाहाबाद बैंक - बैंक 11 मई को एफपीओ / राइट्स इश्यू / क्यूआईपी के जरिये पूँजी जुटाने पर विचार करेगा।
ल्युपिन - दवा कंपनी को जेनेरिक टेमोवेट ऑइंटमेंट के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
वीटो स्विचगियर्स - कंपनी को 25 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।
भारती इन्फ्राटेल - भारती इन्फ्राटेल और इंडस विलय से पहले चालू वित्त वर्ष के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बतौर पूँजीगत व्यय निवेश करेंगी।
वन लाइफ कैपिटल - एसएटी ने वन लाइफ कैपिटल से सहारा एमएफ को खरीदने के लिए सेबी के पास दोबारा आवेदन करने के लिए कहा है।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प ने आचारनीति कोड उल्लंघन के चलते 30 कर्मियों को निष्कासित कर दिया।
महिंद्रा हॉलिडेज - सहायक कंपनी ने स्वीडन की ऐरे विला में पूरी हिस्सेदारी बेची।
मजेस्को - मजेस्को ने मजेस्को डिजिटल11 इंश्योरेंस लॉन्च किया।
मुथूट फाइनेंस - मुथूट फाइनेंस का बोर्ड 16 मई को डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख