शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

एबीआरडीएन (ABRDN) इन्वेस्टमेंट ने एचडीएफसी एएमसी में समूची हिस्सेदारी बेची

एबीआरडीएन (ABRDN) इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड ने एचडीएफसी एएमसी (AMC) यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी में अपनी समूची हिस्सेदारी बेच दी है। एबीआरडीएन इन्वेस्टमेंट ने कंपनी में 10.2 फीसदी की पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

सीसीआई से एचडीएफसी को एचडीएफसी एर्गो (ERGO) में अतिरिक्त हिस्सा खरीद को मंजूरी

कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, सीसीआई (CCI) ने एचडीएफसी (HDFC) यानी हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अतिरिक्त हिस्सा खरीद को मंजूरी दे दी है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए कोल इंडिया का ओएफएस 21-23 जून तक खुलेगा

सरकारी कंपनी कोल इंडिया का कर्मचारियों के लिए ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल 21 जून को खुलेगा। सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए 92 लाख शेयर कर्मचारियों को बेचेगी। यह करीब 0.15 फीसदी के करीब
है। कर्मचारियों को ऑफर फॉर सेल के जरिए 226.10 रुपये के भाव पर शेयरों की बिक्री की जाएगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए टीटागढ़ रेल-भेल कंसोर्शियम को मिला ऑर्डर

टीटागढ़ रेल सिस्टमस और भेल (BHEL) यानी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड कंसोर्शियम को भारतीय रेल से ऑर्डर मिला है। दोनों कंपनियों के कंसोर्शियम को 80 वंदे भारत ट्रेन के मैन्युफैक्चरिंग के लिए ऑर्डर मिला है।
कंसोर्शियम ने भारतीय रेल के साथ वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए करार किया है।

बेन कैपिटल ने ऐक्सिस बैंक में 0.7% हिस्सेदारी बेची

अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी कंपनी बेन कैपिटल ने निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक में 0.7% हिस्सेदारी बेची है। बेन कैपिटल ने यह हिस्सेदारी खुले बाजार के जरिए बेची है। बेन कैपिटल ने हिस्सा बिक्री कर 2178 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बेन कैपिटल अपनी सहयोगी कंपनियां बीसी (BC) एशिया इन्वेस्टमेंट्स-III, बीसी (BC) एशिया इन्वेस्टमेंट्स-VII और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स साउथ एशिया -IV के जरिए ऐक्सिस बैंक में तीन चरणों में हिस्सेदारी बेची है।

एचसीएल टेक का माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार विस्तार

भारत की आईटी सर्विसेज कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) कंपनी और दुनिया की तकनीक के क्षेत्र की बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने रणनीतिक करार के विस्तार का ऐलान किया है। इस करार का मकसद कंपनियों को जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल कर कारोबार में बढ़ोतरी के लिए संयुक्त स्तर पर सॉल्यूशंस विकसित करेगी।

More Articles ...

Page 126 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!