शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

संवर्धना मदरसन की सब्सिडियरी फ्रांस की कंपनी का अधिग्रहण करेगी

ऑटो कंपोनेट का उत्पादन करने वाली कंपनी संवर्धना मदरसन की अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरी ने एक फ्रांस की कंपनी का अधिग्रहण करेगी। अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरी संवर्धना मदरसन ऑटोमोटिव सिस्टम्स ग्रुप बीवी (BV) सीरमा एंटरप्राइज एसएएस (SAS) का पूरी तरह अधिग्रहण करेगी।

बीएसई ने सीडीएसएल (CDSL) में 4.5% हिस्सेदारी बेची

 देश की नामी एक्सचेंज बीएसई (BSE) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने सीडीएसएल (CDSL) में हिस्सेदारी बेची है। बीएसई ने सीएडीएसएल में 4.5% हिस्सेदारी बेची है। बीएसई को हिस्सा बिक्री से 468 करोड़ रुपये मिले हैं। बीएसई ने यह हिस्सेदारी खुले बाजार के सौदे के तहत बेची है।

ग्रैन्यूएल्स इंडिया को यूएसएफडीए से 2 दवाओं की अर्जी को मंजूरी मिली

ग्रैन्यूएल्स इंडिया को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। खास बात यह है कि इस दवा को रिकॉर्ड 9 महीने में मंजूरी मिली है। कंपनी को Levetiracetam टैबलेट के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल वयस्कों में मिर्गी के इलाज में किया जाता है।

इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन पर ब्राइटकॉम ग्रुप और प्रोमोटर्स पर जुर्माना

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप और इसके प्रोमोटर्स पर जुर्माना लगाया है। सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप और इसके प्रोमोटर्स पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के आरोप में सेबी ने जुर्माना लगाया है।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दो दवाओं के लिए अंतिम मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को वैरेनिसिलिन टैबलेट के जेनरिक दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। कंपनी को दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी मिली है।

एसजेवीएन की सब्सिडियरी को 200 मेगा वाट विंड एनर्जी के लिए ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) यानी सतलज जल विद्युत निगम को 200 मेगा वाट विंड एनर्जी के लिए ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 1400 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर कंपनी की सब्सिडियरी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी को मिली है। कंपनी ने यह ऑर्डर टैरिफ आधारित कंपीटिटिव बिडिंग के जरिए यह ऑर्डर जीता है।

More Articles ...

Page 127 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!