शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

जेबीएफ पेट्रोकेमिकल में गेल ने 2100 करोड़ रुपये की पूंजी डाली

देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने निजी क्षेत्र की दिवालिया केमिकल कंपनी जेबीएफ (JBF) पेट्रोकेमिकल में 2100 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है। गेल ने बैंकरप्सी प्रक्रिया के तहत जेबीएफ पेट्रोकेमिकल का अधिग्रहण किया है। गेल को मार्च में बैंकरप्सी कोर्ट से जेबीएफ के अधिग्रहण के लिए मंजूरी मिली थी।

पेट कोक के आयात को मंजूरी से ग्रेफाइट शेयरों में शानदार तेजी

सरकार ने पेट कोक (pet coke) के आयात को मंजूरी दे दी है। इसका इस्तेमाल ग्रेफाइट एनोड मेटिरियल बनाने में इस्तेमाल होता है। लीथियम ऑयन बैटरीज बनाने के लिए यह कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि ईंधन के तौर पर पेट कोक का आयात पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

एस्ट्राजेनेका फार्मा को कैंसर की दवा के लिए सीडीएससीओ से मंजूरी

एस्ट्राजेनेका फार्मा को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन यानी (CDSCO) सीडीएससीओ से दवा के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को कैंसर की दवा Tremelimumab यानी ट्रेमेलिमुमाब के लिए CDSCO से मंजूरी मिली है। इस दवा को इंट्रावेनेस्ली यानी नसों के भीतर दिया जाता है। कंपनी के मुताबिक Tremelimumab दवा को Durvalumab के साथ मिलाकर दी जाती है। दवा के फेज-III हिमालय क्नीनिकल ट्रायल के बाद इसे मंजूरी मिली है।

इंडियन ओवरसीज बैंक पर आरबीआई ने जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) ने सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई (RBI) ने बैंक पर 2.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आईओबी (IOB) पर नियमों के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया है। बैंक पर आय की पहचान यानी (Income Recognition) और दूसरे नियामकीय नियमों के उल्लंघन शामिल है। 

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से दो दवाओं की अर्जी को मंजूरी मिली

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। दवा की अर्जी के लिए यह मंजूरी सब्सिडियरी नोबेल लेबोरेट्रीज इंक को मिली है जो न्यू जर्सी के समरसेट में स्थित है।

प्रोमोटर एबीआरडीएन (abrdn) ने 1.66 फीसदी हिस्सेदारी बेची

एचडीएफसी लाइफ (HDFC) इंश्योरेंस की प्रोमोटर एबीआरडीएन (abrdn) ने कंपनी में पूरा हिस्सा बेच दिया है। कंपनी ने समूची हिस्सेदारी बेचकर 2069 करोड़ रुपये जुटाए हैं। प्रोमोटर abrdn ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में 1.66 फीसदी की समूची हिस्सेदारी बेचकर बाहर हो गई है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी खुले मार्केट के जरिए बेची है।

Page 130 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!