शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

चौथी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 37 फीसदी गिरा

हिंडाल्को ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 3851 करोड़ रुपये से घटकर 2411 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में 37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं कंसोलिडेटेड आय 55,764 करोड़ रुपये से बढ़कर 55,857 करोड़ रुपये तक के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कामकाजी मुनाफा 7304 करोड़ रुपये से घटकर 5327 करोड़ रुपये हो गया है।

दीपक नाइट्राइट ने निवेश के लिए गुजरात सरकार से किया करार

दीपक नाइट्राइट ने गुजरात सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी की ओर से हस्ताक्षर किए गए समझौते पत्र में 5000 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई है। कंपनी ने यह रकम अगले चार साल में निवेश करने की इच्छा जताई है। कंपनी गुजरात में उत्पादन इकाई लगाएगी जहां पर स्पेश्यालिटी केमिकल, फीनोल, एसिटोन का उत्पादन करेगी। कंपनी दाहेज और नंदेसरी इकाई का विस्तार करेगी।

बायोकॉन का चौथी तिमाही में मुनाफा 34 फीसदी बढ़ा

फार्मा कंपनी बायोकॉन ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं कंपनी के मुनाफे में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 234 करोड़ रुपये से बढ़कर 313 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में भी 57% की वृद्धि हुई है। आय 2409 करोड़ रुपये से बढ़कर 3774 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

एक्जो नोबेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी बढ़ा

 पेंट्स और कोटिंग्स बनाने वाली कंपनी एक्जो नोबेल ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 74.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 95.4 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 9.72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

चौथी तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मुनाफा 34 फीसदी बढ़ा

बजाज इलेक्ट्रिकल्स के मुनाफे में चौथी तिमाही में 34 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 38.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 51.85 करोड़ रुपये हो गया है। कंसोलिडेटेड आधार पर
कंपनी की आय 1334 करोड़ रुपये से बढ़कर 1490 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।कंपनी की आय में 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

चौथी तिमाही में जेएसडब्लू एनर्जी का मुनाफा 68 फीसदी घटा

निजी क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनी जेएस डब्लू एनर्जी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के मुनाफे में 68 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 864 करोड़ रुपये से घटकर 272 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। सालाना आधार पर आंकड़ों की तुलना करना बेहतर नहीं है क्योंकि पिछले साल कंपनी को 492 करोड़ रुपये का एकमुश्त आय हुई थी।

Page 132 of 3626

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख