शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पाइसजेट ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग कंपनी में ट्रांसफर किया

एयरलाइन्स कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कंपनी ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार स्पाइसएक्सप्रेस (SpiceXpress) को दूसरी कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस ऐंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर की है।

एंकर निवेशकों से एवलॉन टेक्नोलॉजी ने 389 करोड़ रुपए जुटाए

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि कंपनी एंकर इन्वेस्टर्स से 389 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ (IPO) जल्द ही खुलने वाला है। कंपनी ने 89.27 इक्विटी शेयर 24 फंड हाउस को 436 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया है।

पुणे में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

 रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने यह जमीन पुणे में खरीदी है। कंपनी इस जमीन पर लग्जरी प्रोजेक्ट विकसित करेगी। कंपनी को इस प्रोजेक्ट से करीब 1000 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है।

श्रीराम प्रॉपर्टीज में पीई फर्म ने समूची हिस्सेदारी बेची

 प्राइवेट इक्विटी फर्म ने WSI WSQI V मॉरिशस इन्वेस्टर्स ने श्रीराम प्रॉपर्टीज में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। प्राइवेट इक्विटी फर्म ने अपनी 14.27 की पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। पीई फर्म में 134 करोड़ रुपए में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

वित्त वर्ष 2023 में एनटीपीसी ने रिकॉर्ड पावर का उत्पादन किया

पावर उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कंपनी ने 2022-23 में ऊर्जा उत्पादन में सालाना आधार पर 10.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 40000 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया है।

भारत में कैपिटल फूड्स से चिंग्स सीक्रेट को खरीदने की तैयारी में नेस्ले

दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य समूह नेस्ले एसए (Nestle SA) भारत के कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Capital Foods Pvt) का अधिग्रहण करने की तैयारी में है। नेस्ले तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में अपनी उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए इस कंपनी का अधिग्रहण करना चाहती है और वह इसके लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली अंतिम बोलीदाताओं में से एक है।

More Articles ...

Page 147 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!