शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

Go Digit General Insurance ने IPO के लिए SEBI के पास दोबारा भेजे दस्तावेज

कनाडा की फेयरफैक्स (Fairfax) और क्रिकेटर विराट कोहली समर्थित गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (Go Digit General Insurance) ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ अपने मसौदा कागजात को फिर से दाखिल किया है। बाजार नियामक ने फरवरी में मसौदा दस्तावेज लौटा दिए थे।

Va Tech Wabag को Chennai Metro Water से मिला 4,400 करोड़ रुपये का ऑर्डर

जल संबंधित तकनीक विकसित करने वाली कंपनी वीए टेक वाबाग (Va Tech Wabag) को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (CMWSSB) से लगभग 4,400 करोड़ रुपये का डिजाइन, निर्माण, संचालन (DBO) ऑर्डर मिला है। इसके तहत उसे 40 करोड़ लीटर प्रति दिन (MLD) समुद्री जल रिवर्स ऑस्मोसिस (SWRO) के लिए विलवणीकरण संयंत्र का निर्माण करना है।

ज़ी एंटरटेनमेंट का इंडसइंड बैंक के साथ बकाए के भुगतान का निपटारा

ज़ी एंटरटेनमेंट ने इंडसइंड बैंक के साथ बकाए के भुगतान संबंधी विवाद का निपटारा कर लिया है। दोनों कंपनियां भुगतान विवाद के निपटारे के लिए सहमत हो गई हैं। भुगतान विवाद के निपटारे के ऐलान के साथ ही कंपनी के शेयर में 3.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

ग्रैन्यूल्स इंडिया को यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी

ग्रैन्यूल्स इंडिया को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। कंपनी को गाबापेंटिन (gabapentin) के जेनरिक दवा के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल ऑपरेशन के बाद वयस्कों में न्यूरैलजिया के प्रबंधन के लिए किया जाता है।

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को valbenazine दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल टारडाइव डिसकाइनेशिया (tardive dyskinesia) के लिए किया जाता है।

इंश्योरेंस ब्रोकिंग कारोबार को बेचेगी एबी कैपिटल

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल ने इंश्योरेंस ब्रोकिंग कारोबार से निकलने का फैसला किया है। कंपनी इसमें अपनी 50% की पूरी हिस्सेदारी Edme Services को बेचेगी। आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड यानी एबीआईबीएल (ABIBL) से पूरी तरह निकलने का फैसला आदित्य बिड़ला कैपिटल ने किया है।

More Articles ...

Page 148 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!