शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 23 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। कंपनी का मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 273 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

कोटक महिंद्रा बैंक ने सोनाटा फाइनेंस का अधिग्रहण किया

निजी क्षेत्र की बैंक कोटक महिंद्रा ने माइक्रो लेंडर यानी छोटे कारोबार के लिए कम पैसे के कर्ज देने वाली कंपनी सोनाटा फाइनेंस का पूरी तरह अधिग्रहण किया है। बैंक ने 537 करोड़ रुपये में सोनाटा फाइनेंस का पूरी तरह अधिग्रहण किया है।

तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 63 फीसदी गिरा

आदित्य बिड़ला ग्रुप की मेटल फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को के मुनाफे में करीब 63 फीसदी की गिरावट आई है। मुनाफे में कमी की वजह लागत खर्च में बढ़ोतरी, महंगाई का असर मुख्य तौर पर रहा।

तीसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा के मुनाफे में 19 फीसदी की गिरावट

 दवा कंपनी अरविंदो फार्मा ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 19 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल 604 करोड़ रुपये के मुकाबले 491 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

लगातार दो तिमाही घाटे के बाद मुनाफे में लौटी एचपीसीएल

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी (OMC) एचपीसीएल (HPCL) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कंपनी लगातार दो तिमाही से घाटे में रहने के बाद मौजूदा तिमाही में कंपनी मुनाफे में लौटी है।

तीसरी तिमाही में सिंफनी की आय 35.12 फीसदी बढ़ी

एयर कूलर और अप्लायंस बनाने वाली कंपनी सिंफनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गया है।

More Articles ...

Page 161 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!