शेयर मंथन में खोजें

Adani Group Stocks के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

दुर्गेश कमल : कुछ फंड हाउस ने अदाणी समूह (Adani Group Stocks) के शेयर खरीदना शुरू कर दिया है। क्या यह उचित है? इसमें आपकी क्या सलाह है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : सबका अपना-अपना नजरिया होता है और अपनी सोच है। मैं किसी तरह से अदाण समूह की किसी भी कंपनी के शेयर में अपनी राय नहीं बना पा रहा हूँ। इसलिए मैं इसमें निवेश करने की सलाह नहीं दे सकता हूँ। म्यूचुअल फंड किस आधार पर निवेश कर ये तो वही जानें। मैं जिन आँकड़ों के आधार पर शेयर पर राय बनाता हूँ उसके आधार पर मुझे इस कंपनी के स्टॉक निवेश के लायक समझ में नहीं आ रहे हैं।

#adanigroupstocks #adanigroup #gautamadani #adanigroupnews #adanigroupshares #adanienterprisesshare #hindenburgreportonadanigroup #adanigroupcrisis #adanisharenews #adanigrouplatestnews #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!