शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें मनबा फाइनेंस शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

संकल्प पाटिल जानना चाहते हैं कि उन्हें मनबा फाइनेंस के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 400 शेयर 133 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। उनका उद्देश्य इस निवेश को ट्रेडिंग के नजरिए से देखना है, और वे जानना चाहते हैं कि इसमें सही स्टॉप लॉस क्या होना चाहिए। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मनबा फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है जो खुदरा ऋण, वाहन फाइनेंस और लोन सेवाओं में काम करती है। हाल के दिनों में इस स्टॉक में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह गिरावट “बेमन” सी लगती है  यानी स्टॉक गिरना तो चाहता नहीं, लेकिन बाजार की मजबूरी में दबाव में है। फिलहाल अपनी ट्रेडिंग रणनीति में 128 रुपये का स्तर मुख्य रिस्क मैनेजमेंट पॉइंट बनाना चाहिए। स्टॉक का मूड फिलहाल नकारात्मक नहीं है, लेकिन दिशा साफ नहीं है। इसलिए बेहतर यही रहेगा कि तय स्तरों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी भावनात्मक निर्णय से बचें। ट्रेडिंग में वही सफल होता है जो नियमों का पालन करता है और मनबा फाइनेंस के लिए वह नियम है, 128 रुपये से नीचे क्लोजिंग नहीं।


(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख