शेयर मंथन में खोजें

बॉम्बे बर्मा शेयरों पर शोमेश कुमार की क्या राय है?

राहुल शुक्ला जानना चाहते हैं कि उन्हें बॉम्बे बर्मा के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी को लेकर बाजार में भावनाएं फिलहाल थोड़ी मिश्रित हैं, लेकिन तकनीकी चार्ट्स पर इसके कुछ दिलचस्प संकेत दिख रहे हैं। बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कंपनी फिलहाल एक संतुलित स्थिति में है  जोखिम कम और संभावनाएं सीमित किन्तु सकारात्मक। यदि आने वाले हफ्तों में यह ₹2,850 के ऊपर बंद होना शुरू करता है, तो यह मीडियम टर्म में अच्छा अपसाइड दिखा सकता है। वहीं, नीचे 1,730 से 1,750 रुपये का स्तर लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए मजबूत सपोर्ट की तरह काम करेगा। इसलिए, फिलहाल इस स्टॉक को “वॉच एंड होल्ड” श्रेणी में रखना समझदारी होगी।


(शेयर मंथन, 04 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख