शेयर मंथन में खोजें

निवेशकों को बीएसई शेयर के साथ क्या करना चाहिए, जानें शोमेश कुमार की सलाह

मृणालकांत जानना चाहते हैं कि उन्हें बीएसई के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 405 रुपये के भाव पर खरीदे गए बीएसई के शेयर को अगले दो साल तक होल्ड करना सही रहेगा? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि जब भी बाजार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता है, तो ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी इजाफा होता है, और इसका सीधा फायदा स्टॉक एक्सचेंज कंपनियों जैसे बीएसई को मिलता है। स्मॉल कैप, मिड कैप और डेरिवेटिव ट्रेडिंग में बढ़ोतरी होने पर एक्सचेंज की कमाई स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। इसलिए बीएसई की ग्रोथ पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि आने वाले महीनों में बाजार की रफ्तार कैसी रहती है। पहले से इसमें निवेश कर चुके हैं या दो साल के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह शेयर बेहतर रिटर्न दे सकता है। बस ध्यान रखें कि यह स्टॉक 2250 रुपये के नीचे स्थायी रूप से न फिसले, क्योंकि वहीं से इसकी अगली मजबूत रैली की शुरुआत हो सकती है।


(शेयर मंथन, 05 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख