निफ्टी बैंक के मौजूदा वैल्यूएशन को देखते हुए बैंकिंग इंडेक्स में अब बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम नजर आ रही है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि ओवरऑल बैंकिंग इंडेक्स का प्राइस-टू-बुक रेशियो करीब 1.5–1.6 गुना तक आ गया है, जो काफी निचले स्तर को दर्शाता है। ऐसे समय में जब क्रेडिट ग्रोथ मजबूत है और फेस्टिव सीजन के दौरान लेंडिंग बढ़ने की उम्मीद है, बैंकिंग सिस्टम के बुक वैल्यू में ग्रोथ की संभावना बनी हुई है। खासकर प्राइवेट बैंकों में HDFC Bank और Kotak Bank से जुड़े मैनेजमेंट बदलाव को लेकर बाजार की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी। विशेषज्ञ का मानना है कि मौजूदा वैल्यूएशन पर बैंकिंग इंडेक्स में और बड़ी गिरावट के बजाय कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है।
(शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


