शेयर मंथन में खोजें

क्या 54,000 के स्तर पर निफ्टी बैंक को मिल सकता है मजबूत सपोर्ट?

निफ्टी बैंक के लिए 54,000 के आसपास का स्तर अहम सपोर्ट जोन बन सकता है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बैंकिंग इंडेक्स इस स्तर के आसपास कंसोलिडेट कर सकता है और इसके बाद 57,000–58,000 के दायरे की ओर बढ़ने की संभावना बन सकती है। HDFC Bank और Kotak Bank में नए शीर्ष प्रबंधन को लेकर बाजार की प्रतिक्रिया भी बैंकिंग शेयरों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहेगी। वहीं ICICI Bank और Axis Bank में फिलहाल किसी बड़े मैनेजमेंट इश्यू की बात नहीं है। ऐसे में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में मैनेजमेंट से जुड़े अनिश्चितताओं का समाधान होना सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। हालांकि, बाजार की चाल को केवल चार्ट के बजाय वैल्यूएशन, क्रेडिट ग्रोथ और बैंकिंग सेक्टर के मूलभूत संकेतकों के साथ देखकर समझना जरूरी होगा।


(शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!