निफ्टी आईटी में पिछले करीब छह हफ्तों से कमजोरी का रुझान बना हुआ है, हालांकि हाल के दिनों में इंडेक्स के निचले स्तरों पर कुछ स्थिरता दिखाई दी है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मौजूदा स्तर आईटी इंडेक्स के लिए एक महत्वपूर्ण “मेक या ब्रेक” जोन हो सकता है और अगले तीन-चार दिनों की चाल से इसकी दिशा को लेकर बेहतर संकेत मिल सकते हैं। अगले सप्ताह से आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने शुरू होंगे, इसलिए रिजल्ट के आधार पर सेक्टर में तेजी या कमजोरी की तस्वीर साफ हो सकती है। फिलहाल निफ्टी आईटी के लिए करीब 26,000 का स्तर अहम माना जा रहा है, जबकि 32,000 तक की रेंज में कंसोलिडेशन की संभावना बताई गई है। हालांकि, वैल्यूएशन के लिहाज से सेक्टर में जोखिम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौजूदा करीब 18 गुना वैल्यूएशन और सीमित अर्निंग्स ग्रोथ को देखते हुए लगभग 10% तक का वैल्यूएशन रिस्क बनता है, जिससे 26,000 के आसपास का स्तर महत्वपूर्ण हो जाता है। विशेषज्ञ का मानना है कि अगर इंडेक्स इस स्तर तक आता है तो वहां से अर्निंग्स से जुड़ा अधिकांश डाउनसाइड फैक्टर प्राइस में शामिल हो सकता है और उसके बाद आईटी सेक्टर में लंबी अवधि के लिए नई तेजी की तैयारी शुरू हो सकती है।
(शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


