शेयर मंथन में खोजें

सेल (SAIL) का ओएफएस (OFS) पूरा भरा

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Ltd) के ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) में निवेशकों का उत्साह कम नजर आया है।
एनएसई (NSE) के मुताबिक कंपनी के ऑफर फॉर सेल में 24.13 करोड़ शेयरों की माँग हुई है। सरकार इस ओएफएस के जरिये कंपनी के 24.03 करोड़ शेयर बेच रही है। इसके जरिये सरकार 1514 करोड़ रुपये जुटा रही है। केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह (ईजीओएम) ने कंपनी के इस ओएफएस की फ्लोर प्राइस 63 रुपये तय की थी। 
अभी कंपनी में सरकार की 86% की हिस्सेदारी है। इसके बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 6% घट कर 80% रह जायेगी।
शेयर बाजार में आज सेल के शेयर में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 63.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.78% की कमजोरी के साथ 63.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!