शेयर मंथन में खोजें

जस्ट डायल (Just Dial) का आईपीओ (IPO) 20 मई को खुलेगा

मुंबई स्थित लोकल सर्च इंजन कंपनी जस्ट डायल (Just Dial) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जल्द ही शेयर बाजार में आयेगा।
यह आईपीओ 20 मई 2013 को खुलेगा और 22 मई 2013 को बंद होगा। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 470-543 रुपये का दायरा तय किया है। कंपनी खुदरा निवेशकों को इश्यू के मूल्य पर 10% की छूट देगी। आईपीओ के जरिये कंपनी के 1.75 करोड़ शेयर बेचे जायेंगे। इस दायरे की ऊपरी सीमा पर यह आईपीओ कुल 950 करोड़ रुपये का होगा। अगर आईपीओ भाव बोली के दायरे की निचली सीमा पर तय हो, तो इस आईपीओ से कंपनी को 822 करोड़ रुपये हासिल होंगे। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। 
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जायेंगे। इस आईपीओ के लिए को सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट इंडिया लिमिटेड (Citigroup Global Markets India Pvt Ltd) और  मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (Morgan Stanley India Pvt Ltd) को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी के इस इश्यू के लिए कॉर्वी कंप्यूटरशेयर प्राइवेट लिमिटेड (Karvy Computershare Pvt Ltd) को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। (शेयर मंथन, 13 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख