शेयर मंथन में खोजें

जस्ट डायल (Just Dial) के आईपीओ (IPO) की 11.61 गुना माँग

मुंबई स्थित लोकल सर्च इंजन कंपनी जस्ट डायल (Just Dial) के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के प्रति निवेशकों का उत्साह नजर आया।
आईपीओ खुलने के अंतिम दिन इसके 15,74,66,300 शेयरों की माँग आयी, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 11.61 गुना है। यह आईपीओ 20 मई 2013 को खुला था। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 1,35,60,533 शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 470-543 रुपये का दायरा तय किया।  कंपनी खुदरा निवेशकों को इश्यू के मूल्य पर 10% की छूट देगी। आईपीओ के जरिये कंपनी की योजना 950 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं में करेगी। 
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जायेंगे। इस आईपीओ के लिए को सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट इंडिया लिमिटेड (Citigroup Global Markets India Pvt Ltd) और  मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (Morgan Stanley India Pvt Ltd) को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी के इस इश्यू के लिए कॉर्वी कंप्यूटरशेयर प्राइवेट लिमिटेड (Karvy Computershare Pvt Ltd) को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। (शेयर मंथन, 22 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!