शेयर मंथन में खोजें

एमएमटीसी (MMTC) : ओएफएस (OFS) का फ्लोर प्राइस तय

एमएमटीसी लिमिटेड (MMTC Ltd) के ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) के लिए प्रति शेयर 60 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। 
केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह (ईजीओएम) ने कंपनी के इस ओएफएस की फ्लोर प्राइस तय की है। सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी का 9.3% हिस्सा बेच रही है। सरकार ने इस ओएफएस के जरिये 9,33,12,000 शेयर बेच कर 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी में सरकार की 99.33% की हिस्सेदारी है। कंपनी का ओपन फॉर सेल कल यानी 13 जून 2013 को खुलेगा।
शेयर बाजार में एमएमटीसी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 217.85 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 2.92% की मजबूती के साथ यह 211.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख