शेयर मंथन में खोजें

एमएमटीसी (MMTC) के ओएफएस (OFS) की 1.54 गुना माँग

एमएमटीसी लिमिटेड (MMTC Ltd) का ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) पूरा भर कर बंद हो गया।
एनएसई के आँकड़े के मुताबिक कंपनी के ऑफर फॉर सेल के लिए 14.4 करोड़ शेयरों की माँग आयी है, जो इसके द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों का 1.54 गुना है। केंद्र सरकार कंपनी के 9.33 करोड़ शेयर बेचना चाहती है। सरकार कंपनी में अपनी 9.33% हिस्सेदारी बेच रही है। शेयरों का फ्लोर  प्राइस 60 रुपये तय किया गया है। अभी कंपनी में सरकार की 99.33% की हिस्सेदारी है। सरकार इस ओएफएस के जरिये शेयर बेच कर 600 करोड़ रुपये जुटायेगी।
शेयर बाजार में गुरुवार को एमएमटीसी के शेयर में तेज गिरावट रही। कंपनी के शेयर में निचला सर्किट लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 190.35 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। बीएसई में कंपनी का शेयर 21.10 रुपये यानी 9.98% की कमजोरी के साथ 190.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जून 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख