शेयर मंथन में खोजें

मिटकॉन कंसल्टेंसी (Mitcon Consultancy) का आईपीओ (IPO) 15 अक्टूबर को खुलेगा

पुणे स्थित मिटकॉन कंसल्टेंसी ऐंड इंजीनियरिंग सर्विसेस (Mitcon Consultancy & Engineering Services) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जल्द ही शेयर बाजार में आयेगा।
यह आईपीओ 15 अक्टूबर 2013 को खुलेगा और 18 अक्टूबर 2013 को बंद होगा। कंपनी ने इस इश्यू का मूल्य 61 रुपये रखा है। आईपीओ के जरिये कंपनी के 41,00,000 शेयर बेचे जायेंगे। इस आईपीओ से कंपनी को 25.01 करोड़ रुपये हासिल होंगे। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी।
कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जायेंगे। इस आईपीओ के लिए आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेस लिमिटेड (IDBI Capital Market Services Ltd) और कीनोट कॉर्पोरेट सर्विसेस लिमिटेड (Keynote Corporate Services Ltd) को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी के इस इश्यू के लिए शेयर लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Pvt Ltd) को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख