शेयर मंथन में खोजें

एस एच केलकर (S H Kelkar) के शेयर की शानदार लिस्टिंग

सुगंध उत्पादक कंपनी एस एच केलकर (S H Kelkar) के शेयर ने सोमवार को सूचीबद्धता (listing) के दिन शेयर बाजार में काफी अच्छी बढ़त दिखायी है।

आज बीएसई में कंपनी के शेयर की लिस्टिंग का भाव 222 रुपये और एनएसई में 223.70 रुपये रहा। इस तरह कंपनी के शेयरों की शुरुआत 180 रुपये के इश्यू भाव की तुलना में करीब 23% प्रीमियम के साथ हुई।
हालाँकि शानदार लिस्टिंग के बाद इसका शेयर भाव कुछ नीचे भी आने लगा है। उच्चतम स्तर 222 के साथ शुरुआत होने के बाद दिन के 11.45 बजे तक बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 206 पर है। वहीं अब तक इसका निचला स्तर 199.60 रुपये रहा है। एनएसई में कंपनी का शेयर भाव गिर कर 204 रुपये पर आ गया है।
एस एच केलकर एंड कंपनी ने पिछले महीने अपने 500 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) को बाजार में उतारा था। इस आईपीओ में बोली का दायरा 173-180 रुपये का था और इसने अपना इश्यू भाव इस दायरे के ऊपरी छोर यानी 180 रुपये प्रति शेयर पर रखा था। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!