शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक या आईसीआईसीआई बैंक? जानिए एक्सपर्ट की पहली पसंद

प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में निवेश को लेकर निवेशकों के बीच अक्सर यह सवाल रहता है कि एचडीएफसी बैंक बेहतर विकल्प है या आईसीआईसीआई बैंक।

अविनाश मेंटर रिसर्च सर्विसेज के संस्थापक अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के पक्ष में अधिक दिखाई दे रही है। उनका मानना है कि इन बैंकों में आने वाले समय में बेहतर ग्रोथ और वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना ज्यादा मजबूत है। एचडीएफसी बैंक के हालिया तिमाही नतीजे ठीक रहे, लेकिन उनमें ऐसा कोई बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर नजर नहीं आया जिसने बाजार को बहुत ज्यादा उत्साहित किया हो। इसके अलावा हाल में सामने आए कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। बाजार को उम्मीद थी कि ये मामले आंतरिक स्तर पर सुलझ जाएंगे, लेकिन जब यह मुद्दा सार्वजनिक हुआ तो इसका असर शेयर की धारणा पर पड़ा। यही वजह रही कि अच्छे समूह प्रदर्शन के बावजूद एचडीएफसी बैंक का शेयर नतीजों के बाद अपेक्षाकृत कमजोर बना रहा।

हालांकि समूह की अन्य कंपनियों जैसे एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन फिलहाल एचडीएफसी बैंक में निवेशकों को कोई बड़ा शॉर्ट टर्म ट्रिगर दिखाई नहीं दे रहा। इसी कारण विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि निवेशक अगले एक-दो क्वार्टर तक बैंक के प्रदर्शन पर नजर रखें और जून तिमाही के बाद स्थिति का दोबारा आकलन करें।

दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक को लेकर बाजार में काफी सकारात्मक नजरिया बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि बैंक का कोर बैंकिंग बिजनेस लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। इसके साथ ही बैंक के विभिन्न बिजनेस वर्टिकल जैसे इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट कारोबार भी तेजी से बढ़ रहे हैं। खासतौर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मजबूत प्रदर्शन ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया है।

आईसीआईसीआई बैंक में इन सभी बिजनेस का संयुक्त वैल्यूएशन भविष्य में शेयर को और मजबूती दे सकता है। उनका अनुमान है कि लंबे समय में बैंक का शेयर 1650 रुपये तक का स्तर छू सकता है। बाजार में जब भी गिरावट या बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी आती है, तब आईसीआईसीआई बैंक को मजबूत और भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में देखा जाता है। यही वजह है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इसे एक मजबूत बैंकिंग स्टॉक माना जा रहा है।

 



(शेयर मंथन, 04 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख