शेयर मंथन में खोजें

11 अक्टूबर को खुलेगा जनरल इंश्योरेंस कॉर्प (General Insurance Corp) का आईपीओ

जनरल इंश्योरेंस कॉर्प (General Insurance Corp) का आईपीओ बाजार में 11 अक्टूबर को आयेगा।

राज्य स्वामित्व वाली पुनर्बीमाकर्ता कंपनी का आईपीओ 11,370 करोड़ रुपये का है, जिसमें यह 855-912 रुपये के प्राइस बैंड पर 12,47,00,000 शेयर जारी करेगी। जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ 13 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने कहा है कि रिटेल निवेशकों तथा योग्य कर्मियों को 45 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया जायेगा। निवेशक कम से कम 16 शेयरों के लॉट में आवेदन कर सकेंगे। प्रस्तावित इश्यू में सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, ऐक्सिस कैपिटल, डॉयचे इक्विटीज इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज ऐंड कैपिटल मार्केट और कोटक महिंद्रा कैपिटल बुक रनिंग अग्रणी प्रबंधन कंपनियाँ हैं। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख