शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) का आईपीओ 4.26 गुना सब्सक्राइब

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) की सहायक कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) का आईपीओ आज करीब साढ़े 11 बजे तक 4.26 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

04 अक्टूबर से शुरू हुए गोदरेज एग्रोवेट आईपीओ का आज अंतिम दिन है। कंपनी आईपीओ में 2.52 करोड़ शेयर जारी करके 1,157 करोड़ रुपये जुटायेगी, जिसका इस्तेमाल वाणिज्यिक पत्रों और कार्यशील पूँजी सुविधाओं का भुगतान करने और सामान्य व्यापार उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जायेगा। गोदरेज एग्रोवेट आईपीओ में 450-460 रुपये का प्राइस बैंड है, जिसके लिए बुक रनिंग मुख्य प्रबंधकों में कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) और कार्वी कंप्यूटरशेयर शामिल हैं। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख