शेयर मंथन में खोजें

श्रेई इन्फ्रा (SREI Infra) की सहायक कंपनी ने किया आईपीओ के लिए आवेदन

श्रेई इन्फ्रा (SREI Infra) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी श्रेई इक्विपमेंट (SREI Equipment) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल कर दिया है। डीआरएचपी के तहत इश्यू में 1,100 रुपये के नये शेयरों के साथ श्रेई इन्फ्रा स्वयं 44 लाख शेयर ऑफर-फोर-सेल के लिए रखेगी। श्रेई इक्विपमेंट निर्माण और खनन, अर्थ मूविंग, भौतिक प्रबंधन, सड़क निर्माण और सामग्री संचालन के लिए उपकरणों की खरीद हेतू ऋण प्रदान करती है।
दूसरी तरफ बीएसई में श्रेई इन्फ्रा का शेयर 108.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 110.45 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 0.25 रुपये या 0.23% की मजबूती के साथ 109.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख