शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) को मिली सेबी की अंतिम मंजूरी

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) को आईपीओ (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की अंतिम मंजूरी मिल गयी है।

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने सेबी के पास 09 अक्टूबर को आईपीओ के लिए आवेदन किया था। भारत में निजी क्षेत्र की सबसे प्रमुख जनरल बीमा कंपनियों में से एक रिलायंस जनरल के आईपीओ में 6.7 करोड़ इक्विटी शेयर होंगे, जिनमें यह 10 रुपये मूल कीमत के 1.67 करोड़ शेयर नये जारी करेगी। बाकी 5.03 करोड़ शेयर इसकी मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल द्वारा ऑफर फोर सेल के लिए रखे जायेंगे। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!