शेयर मंथन में खोजें

शेल्बी हॉस्पिटल्स (Shalby Hospitals) का आईपीओ खुला, प्राइस बैंड 245-248 रुपये

सर्वश्रेष्ठ मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कंपनी शेल्बी हॉस्पिटल्स (Shalby Hospitals) का आईपीओ आज से खुल गया है।

07 दिसंबर को बंद होने वाले इश्यू में शेल्बी हॉस्पिटल्स ने 245-248 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, जिसके माध्यम से कंपनी 504 करोड़ रुपये जुटायेगी। इश्यू में 480 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही 10 लाख इक्विटी शेयर ऑफर-फोर-सेल के लिए शामिल हैं। शेल्बी हॉस्पिटल्स आईपीओ से प्राप्त धनराशि को ऋण चुकाने और मौजूदा तथा हाल ही में तैयार हुए अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए करेगी। आईपीओ के संबंध में बाजार जानकारों ने सकारात्मक रुख दर्शाया है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख