शेयर मंथन में खोजें

नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) को आईपीओ के लिए मिली सेबी की मंजूरी

मोबाइल गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) को आईपीओ (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

नजारा टेक्नोलॉजीज वर्ल्ड क्रिकेट चैम्पियनशिप, छोटा भीम और मोटू-पतलू सीरीज के गेमों के लिए प्रख्यात है। कंपनी ने 1 फरवरी को सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था, जबकि 20 अप्रैल को इसे 'ऑब्जर्वेशंस' मिले, जो आईपीओ या एफपीओ लाने वाली कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है।
कंपनी के इश्यू में इसकी मौजूदा शेयरधारक वेस्टब्रिज वेंचर्स इन्वेस्टमेंट (WestBridge Ventures Investment) और मिटर इन्फोटेक (Mitter Infotech) 5,543,052 शेयर जारी करेंगी। नजारा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ इश्यू में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) और इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services) प्रबंधक रहेंगी। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख