शेयर मंथन में खोजें

शकुन पॉलिमर्स (Shakun Polymers) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

शकुन पॉलिमर्स (Shakun Polymers) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

वड़ोदरा में स्थित तार और केबल व्यापार के लिए संयोजन क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक शकुन पॉलिमर्स के 75 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू में 18 लाख तक इक्विटी शेयर बेचे जायेंगे। कंपनी आईपीओ से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल सामान्य व्यापार गतिविधि के अलावा हैलोजन फ्री फ्लेम रिटर्डेंट (एचएफएफआर) कम्पाउंड की नयी उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए करेगी।
कुल वार्षिक 2,500 करोड़ टन क्षमता के साथ शकुन पॉलिमर्स के दो उत्पादन संयंत्र हैं, जो कि गुजरात के हलोई और दमन में स्थित हैं। गौरतलब है कि शकुन पॉलिमर्स भारत में एचएफएफआर कम्पाउंड के उत्पादन क्षेत्र में कदम रखने वाली और भारत से एचएफएफआर कम्पाउंड का निर्यात करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख