शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को खुलेगा इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस (Indostar Capital Finance) का आईपीओ (IPO)

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस (Indostar Capital Finance) का आईपीओ (IPO) आवेदन के लिए बुधवार 09 मई को खुलने जा रहा है।

यह इश्यू शुक्रवार 11 मई को बंद होगा, जिसके जरिये कंपनी का लक्ष्य 1,800-2,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ इश्यू में 700 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे, जिसमें 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों के लिए 570-572 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। एंकर निवेशक आवंटन के लिए इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस ने आज 08 मई का दिन तय किया है।
इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। आईपीओ के माध्यम से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस भविष्य की पूँजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख