शेयर मंथन में खोजें

माइलस्टोन फर्नीचर (Milestone Furniture) की बीएसई पर सपाट शुरुआत

घरेलू और मॉड्यूलर फर्नीचर निर्माता कंपनी माइलस्टोन फर्नीचर (Milestone Furniture) का शेयर बीएसई (BSE) पर सपाट सूचीबद्ध हुआ है।

कंपनी के शेयर ने एसएमई आईपीओ (SME IPO) के इश्यू भाव 45 रुपये पर ही शुरूआत की है। सुबह 10 बजे भी यह इसी भाव पर है। माइलस्टोन फर्नीचर ने अपने 07 से 11 मई तक चले एसएमई आईपीओ से 10 रुपये प्रति मूल कीमत वाले शेयरों को 45 रुपये की दर से जारी करके 14.84 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। इश्यू में 3000 शेयरों की मार्केट लॉट रखी गयी थी।
माइलस्टोन फर्नीचर ने आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी से मॉडयूलर और उन्नत फर्नीचर बनाने के लिए एक संयंत्र स्थापित करने, कार्यशील पूँजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कारोबारी तथा इश्यू के खर्चे पूरे करने के उद्देश्य रखे थे। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख