शेयर मंथन में खोजें

रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) को मिली आईपीओ (IPO) के लिए सेबी (SEBI) की मंजूरी

सरकारी कंपनी रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) को आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

तीव्र गति की रेलों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने वाली रेल विकास निगम ने 28 मार्च को आईपीओ के लिए आवेदन किया था। 17 मई को इसे सेबी से 'ऑब्जर्वेशंस' मिली। गौरतलब है कि किसी भी कंपनी को आईपीओ, फोलो-ऑन पब्लिक ऑफर और राइट्स इश्यू जैसे सार्वजनिक इश्यू के लिए सेबी से ऑब्जर्वेशंस लेना अनिवार्य है।
रेल विकास निगम के 630 करोड़ रुपये के अनुमानित आईपीओ में सरकार कंपनी के करीब 20.85 करोड़ इक्विटी शेयर (10% हिस्सेदारी) बेचेगी। रेल विकास निगम के आईपीओ का प्रबंधन यस सिक्योरिटीज, एलारा कैपिटल इंडिया और आईडीबीआई कैपिटल इंडिया करेंगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। इससे पहले 2018 में अब तक सरकारी कंपनियों में से मिश्र धातू निगम (Mishra Dhatu Nigam), भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) सूचकांकों पर सूचीबद्ध हुई हैं। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!