शेयर मंथन में खोजें

मझगांव डॉक (Mazagon Dock) को आईपीओ के लिए सेबी (SEBI) की मंजूरी

सरकारी कंपनी मझगांव डॉक (Mazagon Dock) को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से आईपीओ (IPO) के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने अप्रैल में आईपीओ के लिए आवेदन किया था, जबकि 10 अगस्त को इसे सेबी से "टिप्पणियाँ" (Observations) मिलीं। किसी भी प्रकार का सार्वजनिक इश्यू लाने वाली प्रत्येक कंपनी के लिए सेबी (SEBI) से टिप्पणियाँ प्राप्त करना जरूरी है।
मझगांव डॉक, देश की रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाला प्रमुख शिपयार्ड, के आईपीओ में सरकार 2.24 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी। मझगांव डॉक का आईपीओ सरकार की चालू वित्त वर्ष में पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी बेच कर 80,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का हिस्सा है। इससे पहले 2018 में अब तक तीन पीएसयू कंपनियों के आईपीओ इश्यू आ चुके हैं, जिनमें मिश्र धातू निगम, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और भारत डायनामिक्स शामिल हैं। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख